जानलेवा हमले में युवक के घायल होने व तोड़फोड़ के मामले में आधा दर्जन पर केस
अंबेडकर नगर, मई 17 -- टांडा, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेडकरनगर जिले के कोतवाली टांडा क्षेत्र में शादी समारोह के बाद हुए विवाद में दबंगों ने मौजा लखनडीह थाना जहांगीरगंज के निवासी चंदन कुमार को रास्ते में रोककर जानलेवा हमला किया। दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करते हुए उसकी बाइक व मोबाइल फोन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित चंदन कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी लखनडीह, थाना जहांगीरगंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बुआ के घर पकड़ी भोजपुर चौराहे के पास शादी समारोह था। बहू भोज कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों से विवाद हुआ था। अगले दिन वह अपने रिश्तेदारों का हालचाल लेकर वापस लौट रहा था, तभी पकड़ी भोजपुर चौराहे पर आरोपिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.