जानलेवा हमले में बीएचयू के छात्रनेता को जमानत
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी। मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने में आरोपी बीएचयू के छात्रनेता विकास यादव को जमानत मिल गई। जिला जज संजीव शुक्ल की अदालत ने उसकी अर्जी मंजूर की। नगवां (लंका) निवासी विकास यादव के खिलाफ साकेत नगर निवासी चंद्रशेखर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि विकास यादव ने अंकित पाल और बिट्टू बाबू के साथ मिलकर उनके बड़े भाई चंद्रमा सिंह के सिर पर बल्ले (बैट) से हमला किया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव, डीएन यादव, नरेश यादव और धनंजय कुमार ने पैरवी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.