फरीदाबाद, मार्च 25 -- पलवल, संवाददाता। हसनपुर क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की क्राइम ब्रांच होडल ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई करते हुए बजरंग कॉलोनी होडल निवासी उमेश उर्फ पोटा को गिरफ्तार किया। इससे पहले इसी मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घटना 21 जनवरी की है, जब माहोली गांव निवासी मेघसिंह अपने परिवार के साथ गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहे थे। रास्ते में कई आरोपियों ने घेरकर मारपीट की और उनके बेटे को बंधक बनाकर ट्रैक्टर समेत यमुना की ओर ले गए। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर को नदी में धक्का देने की कोशिश की गई। घटना...