गोपालगंज, मार्च 26 -- भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने जानलेवा हमले के दस माह पुराने मामले में बुधवार की देर शाम में पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपियों में बगहवां मिश्र गांव का राकेश राम , उसका पिता हरि लाल राम एवं चाचा भैरो राम शामिल हैं ।तीनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। इन सभी पर गांव के ही पारस राम पर जानलेवा हमला कर घायल कर देने का आरोप है। ------ महिला को मारपीट कर जेवर छीने, पांच पर प्राथमिकी भोरे। स्थानीय थाने के सिसई गांव में पड़ोसियों ने एक महिला को मार पीटकर घायल करते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन ली। मामले को लेकर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के रविंद्र उपाध्याय की पत्नी गोल्डी देवी अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच पड़ोसी मनोज उपाध्य...