जानलेवा हमले में दो गिरफ्तार, चाकू बरामद
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- डेरवा। जेठवारा थाना क्षेत्र के महियामऊ पंडित का पुरवा में 22 मई को धारदार हथियार से हमला कर कुलदीप सरोज को गंभीर रूप से घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुलदीप का अभी प्रयागराज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद उसकी मां ने आठ लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। एसआई वारिज कसेरा, अमलेश शुक्ला ने दो आरोपियों को रविवार शाम इलाके के तांत्रिक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरिशंकर पांडेय और आकाश सरोज बताए गए। उनकी निशानदेही पर महियामऊ पंडित का पूरा के पास स्थित तालाब के भीटा से घटना में प्रयुक्त दो चाकू बरामद कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.