फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश अंकित कुमार मित्तल ने युवक पर जानलेवा हमले में दो लोगों को सात-सात साल की सजा सुनायी है। प्रत्येक पर पांच-पांच हजार का जुर्माना भी लगाया है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है।महमदपुर करसान गांव के वरुण कुमार ने 5 अगस्त 2010 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके गांव में पिछली बार प्रधानी के चुनाव में गांव के ही प्रदीप चुनाव लड़े थे। लेकिन वह हार गये। प्रदीप ने उससे गांव में पूछा था कि इस बार भी उसे ही पिछली बार की तरह वोट दोगे तो इस पर वरुण ने कहा कि जिसे भी परिवार वाले चाहेंगे उसे वोट देंगे। इस पर प्रदीप नाराज हो गये। वरुण 5 अगस्त 2010 को अपना बीए द्वितीय वर्ष का फार्म जमा करने को एसबीएस डिग्री कालेज नवाबगंज साइकिल से जा रहा था। जब गांव महलई पहुंचा तो इसी गांव का श्रीपाल उस...