फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- पलवल,संवाददाता। शहर थाना अंतर्गत पातली खुर्द गांव में हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। इस मामले में दोनों तरफ से शिकायत दर्ज हुई थीं। एक पक्ष से प्रदीप और सीतू नामक युवकों को गोली लगी थी वहीं दूसरे पक्ष से भी दो लोगों को गोली लगी थी। शहर थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि घटना 28 मार्च 2026 की शाम की है। एक पक्ष की तरफ से पातली खुर्द के रहने वाले जितेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही करीब 27 लोग योजनाबद्ध तरीके से हथियारों से लैस होकर उनके घर पर हमला करने आए थे। आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें प्रदीप और सीतू नामक दो व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए थे।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.