जानलेवा हमले में आरोपी महिला ने किया सरेंडर
सुल्तानपुर, मई 18 -- सुलतानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के डंड़वा में संपत्ति विवाद में 10 माह पूर्व धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने की आरोपी पूनम गुप्ता ने अधिवक्ता शेख नजर अहमद के जरिए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। न्यायाधीश राकेश पांडेय ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है। न्यायालय ने इस मामले में स्पष्टीकरण के लिए सीएमओ और जयसिंहपुर के पूर्व तथा वर्तमान सीओ को कोर्ट में तलब किया था। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को नियमित जमानत पर सुनवाई हुई। घटना में पूनम के पति शेर बहादुर गुप्ता और गांव के विजय बहादुर भी आरोपी हैं। इंद्रावती, प्रवेश कुमार और राम शब्द को चोटें आने की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.