जानलेवा हमले में आरोपी गिरफ्तार जानलेवा हमले के आरोप में भक्तिनगर कॉलोनी निवासी धवल सिंह शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
वाराणसी, मई 17 -- सारनाथ। जानलेवा हमले के आरोप में भक्तिनगर कॉलोनी निवासी धवल सिंह शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 25 अप्रैल को कुतबन शहीद (कोतवाली) इलाके के प्रांजल निगम भंडारे में शामिल होने चांदमारी जा रहे थे। वासुदेव नगर पार्क (पहड़िया) के पास वह अपने मित्र का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की तो अकथा निवासी छोटू तिवारी और भक्तिनगर के धवल सिंह समेत कई लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.