वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी। संपत्ति विवाद में जानलेवा हमले के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत के आदेश पर कैंट पुलिस ने पिता-पुत्र समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पैतृक संपत्ति को लेकर उनके जेठ विराज सिंह से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में बीते 18 मार्च की रात आरोपियों ने आवास में घुसकर तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी दी। 20 मार्च को विराज सिंह, उनका पुत्र विश्वजीत सिंह सहित अन्य घर में घुस आए और मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव में आए पति और पुत्र पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.