जानलेवा हमले मामले में फरार युवक गिरफ्तार, फरसा बरामद
बहराइच, मई 10 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के हरदी थाने में तैनात दरोगा गोविंद यादव, सिपाही अलाउद्दीन, रामेन्द्र सिंह, महिला सिपाही सोनाक्षी श्रीवास्तव ने वीर सहाय पुर नहर पुलिया के पास शनिवार शाम दबिश दी। पुलिस ने इसी गांव निवासी विनीत मिश्रा को धर दबोचा है। उससे गहन पूछताछ की गई। जिस पर उसने झाड़ियों में छिपाए गए उस फरसे को बरामद कराया। जिस फरसे से उसने अपने सगे दादा पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दरअसल खून के सगे रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह वारदात शुक्रवार शाम घटित हुई थी। नशे के आदी विनीत मिश्रा ने अपने दादा मूल चंद्र मिश्रा (79) पुत्र सिद्ध नाथ से शुक्रवार रात नाजायज तरीके से धन मांगने पर न दिए जाने पर ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जब तक परिवार के अन्य लोग दौड़े। हमलावर फरार ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.