मेरठ, मई 15 -- गांव खोड़ दयालपुर निवासी मोनू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं मोनू की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल शोकेंद्र भी मौके पर मौजूद नहीं था। उसके खिलाफ भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। घायल मोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मई 2018 में उसके छोटे भाई एवं गांव प्रधान अर्जुन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उसी घटना के बाद से कुछ लोग उससे पुरानी रंजिश रखने लगे थे और लगातार जान से मारने की फिराक में थे। यह भी पढ़ें- खेत से लौटते रहे किसान पर फायरिंग, फरसे से हमला मोनू गुरुवार को खेत पर गया हुआ था। शाम को लौटते समय गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे राजेंद्र, जॉनी भाटी, सुमित और जयदेव ने हमला कर दिया था।...