आगरा, फरवरी 20 -- जनपद की एसओजी, सर्विलांस टीम एवं शहर कोतवाली पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को जानकारी पर अलीगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है और उसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में मारपीट, जानलेवा हमला, बलवा, क्रिमनल एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोपी आरेन्द्र यादव पुत्र नत्थू सिंह निवासी कुमरौआ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही थी, गिरफ्तारी से बचने पर आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। साथ ही सर्विलांस, एसओजी, शहर कोतवाली पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया...