जानलेवा हमले के मामले में फरार पिता-पुत्र गिरफ्तार
बिहारशरीफ, मई 8 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखोपुरसराय थाने की पुलिस ने चमर बिगहा गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विनोद यादव और उसके पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। दोनों वर्ष 2018 में अपने ही परिजनों के साथ हुई मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में नामजद थे। दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता) यह भी पढ़ें- आरोपी पिता व पुत्र गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.