बदायूं, मई 4 -- जानलेवा हमले, छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि घर में घुसकर अश्लील हरकतें, मारपीट और फायरिंग की गई। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित पक्ष की ओर से अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट दातागंज न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि 19 मार्च 2026 को एक पहले से दर्ज मुकदमे की रंजिश में 24 मार्च को शाम करीब छह बजे मुकेश पुत्र चन्द्रपाल, शेर सिंह पुत्र रामदीन, नन्हे उर्फ जखिईया पुत्र बांकेलाल, नन्हे धोबी पुत्र केंद्रपाल व पवन पुत्र प्रहलाद लाठी-डंडे व चाकू लेकर घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- गवाही देकर लौट रहे व्यक्ति पर हमले में आठ पर मुकदमा आरोप है कि आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।शिकायत में ...