जानलेवा हमले के मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत
अररिया, जुलाई 1 -- जोकीहाट(एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी थाना कांड संख्या-235/26 में नामजद थे। पुलिस को काफी लंबे समय से इन दोनों की तलाश थी। पुलिस को इनके छिपे होने की एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई और दोनों को दबोच लिया गया। यह भी पढ़ें- एनडीपीएस एक्ट के फरार समेत दो वारंटी धरायागिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में भगवानपुर के फिरोज व गुफरान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर के रहने वाले मुरताज नदाफ के आवेदन पर जोकीहाट थाने में कुल 22 लोगों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.