गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- पलवल। क्राइम ब्रांच होडल ने जानलेवा हमले के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक अन्य कार्रवाई में अवैध देसी कट्टा सहित युवक को भी पकड़ा गया। पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को बहीन निवासी कमल रावत अपने साथियों के साथ अदालत जा रहा था। रास्ते में पुन्हाना मोड़ के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोक लिया और घेरकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावर हथियारों से लैस थे और जान से मारने की धमकी दी गई।इस मामले में पहले ही एक आरोपी भोला उर्फ सौरव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने 29 मार्च को दूसरे आरोपी कपिल उर्फ बिल्ली निवासी तुमसरा को भी काबू कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।क्राइम ब्रांच प्रभारी के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.