सुल्तानपुर, मार्च 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता। गुरूवार रात भाड़े के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के बाद कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव में दुकान के भाड़े को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया था। गांव निवासी राजाराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरूवार की रात वह अपने दुकान का करीब 24 हजार रुपये बकाया भाड़ा लेने श्यामलाल के पास गया था। आरोप है कि भाड़ा मांगने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद श्यामलाल व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।घटना में राजाराम के सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे रवि यादव को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपियों द्वारा धमकी भी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.