गोंडा, मार्च 22 -- गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हर्ष वर्धन सिंह पुत्र महेश प्रताप सिंह निवासी गोण्डा ने लिखित तहरीर दी कि दिनांक 27 जनवरी 2025 को ग्राम पथवलिया में जमीन क्रय वार्ता के दौरान विपक्षीगणों ने एक राय होकर धारदार हथियारों से हमला किया गया। घटना में प्रार्थी के पिता को गंभीर चोट आई, सहयोगी अमर यादव का कान कट गया तथा कामाख्या सिंह का पैर टूट गया। साथ ही चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया । रविवार को थाना पुलिस ने घटना में सलिप्त आरोपी नित्यानन्द तिवारी उर्फ नेता पुत्र रामलखन तिवारी को गुरूनानक चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.