जानलेवा हमले के मामले में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, जून 23 -- बहादराबाद। सिडकुल पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि वादी सचिन निवासी तलाई तल्ली, जिला पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी विशाल सहित करीब 9-10 लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर पीड़ित के भाई, जीजा और दोस्त पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने 23 जून को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में शामिल एक आरोपी सचिन निवासी ग्राम धीगरपुर, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी हरिद्वार ग्रीन रोशनाबाद को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के मामले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.