जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- लूटपाट के दौरान सहायक अभियंता को गोली मारकर कर किया था जख्मी एडीजे 3 राजेश पांडे की अदालत ने सुनाया फैसला जहानाबाद, नगर संवाददाता। दो वर्ष पूर्व हुए लूट मार के दौरान जानलेवा हमले के प्रयास के आरोप में दोषी करार अमन कुमार उर्फ सन्नी कुमार एवं अभिषेक कुमार उर्फ मिंटू कुमार के सजा के बिंदु पर मंगलवार को सुनवाई पूरा करने के उपरांत दोनों को जानलेवा हमला करने के प्रयास मामले मे धारा 307 के तहत आजीवन कारावास भुगतने का फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोनों आरोपी को लूटमार के दौरान गोली मार कर जख्मी करने के आरोप में धारा 394 के तहत आजीवन कारावास तथा घातक हथियार से मार कर जख्मी करने के आरोप में धारा 326 के तहत आजीवन कारावास भुगतने का फैसला सुनाया। न्यायालय ने दोनों को चोरी के सामान खरीदने के आरोप में भादवि की धारा 411 में 3 साल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.