अलीगढ़, मार्च 28 -- जट्टारी, संवाददाता। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत टप्पल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बताते चले कि बीते 5 मार्च को उसरह रसूलपुर निवासी सुशील कुमार अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से डेटा खुर्द (पिसावा) जा रहे थे। रास्ते में ईंट भट्टा के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस हमले में पूजा के पीठ में गोली लग गई थी। गंभीर रूप से घायल महिला को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। घटना के बाद सुशील ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद मामले की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.