अलीगढ़, अप्रैल 24 -- खैर, संवाददाता। खैर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि 18 अप्रैल की शाम बांकनेर निवासी राहुल पुंडीर अपने खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही आदेश, अवधेश, प्रेमपाल और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने राहुल पर फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले में दो सगे भाईयों को दस-दस साल की सजा हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल राहुल को पहले खैर सीएचसी लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.