महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के ग्राम झींगुरीजोत में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। तहरीर के अनुसार बीती 18 फरवरी को झींगुरीजोत निवासी कन्हैया पुत्र प्रहलाद पर आरोपितों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया था। इस हमले में कन्हैया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कुल 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व सक्रियता दिखाते हुए मामले के तीन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.