सहारनपुर, जून 17 -- बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव करौंदी निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित आलिम का कहना है, कि वह सुबह के समय जंगल की ओर जा रहा था। आरोप है, कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव दीपक, सोनी, विकास और बलजोरा ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उस पर सरिया व लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग हो गए। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने आलिम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...