जानलेवा हमले के आरोपी शक्ति सिंह उर्फ चूहा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जमशेदपुर, जून 17 -- जमशेदपुर, संवाददाता। गोलमुरी की नामदा बस्ती में नाबालिग पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने आरोपी शक्ति सिंह उर्फ चूहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह मामला 5 जून का है।घटना के संबंध में नामदा बस्ती निवासी प्रिया सिंह ने गोलमुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनका 16 वर्षीय बेटा सुमित सिंह 5 जून की सुबह करीब 10 बजे नामदा सेंटर से गुजर रहा था। इस दौरान पहले से मौजूद शक्ति सिंह उर्फ चूहा ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि घटना के समय आरोपी के हाथ में लोहे का नुकीला हथियार था, जिससे उसने सुमित सिंह के सिर और चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.