बागपत, अप्रैल 8 -- बिनौली। बिनौली गांव मे दो युवकों ने घर में घुसकर एक 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप मे घायल के पुत्र ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को बिनौली गांव में 95 वर्षीय इन्द्रो पत्नी रतन सिंह अपने घर पर बैठी हुई थी। परिजनों ने बताया कि गांव के ही दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने वृद्धा को मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला के पुत्र भारत ने गांव के ही दो युवकों तरंग धामा व छोटू के खिलाफ थाना बिनौली पर तहरीर देकर संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के सम्बंध मे इंस्पेक्टर राकेश शर्मा का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदम...