प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- बीरापुर, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मां-बेटे शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी भी बरामद की है। ग्राम विच्छूर निवासी महिला की तहरीर पर सात जून को उसके बेटे के साथ हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि रंजिश के चलते नामजद आरोपियों ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केपी पब्लिक स्कूल बसिरहा गीतानगर के पास से संगीता देवी और आलोक तिवारी निवासी ग्राम विच्छूर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से घटना में प्र...