बागपत, मई 21 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के हमीदाबाद उर्फ नया गांव में प्लाट के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायाधीश ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गत आठ अक्तूबर 2025 को हमीदाबाद उर्फ नयागांव निवासी लक्ष्मण के परिवार पर प्लाट के विवाद में पेंचकस और धारदार हथियार से हमला बोला गया था। हमले की इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। जिसके बाद लक्ष्मण के बेटे रामलखन ने 15 नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बागपत कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में रवि समेत कई आरोपी फरार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- पिता-पुत्र और बहू पर लाठी-डंडों से हमला पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश डाल रही थी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ पा रहे थे। जिसके बाद रवि ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में आत...