रुडकी, जनवरी 27 -- चार दिन पहले आपसी विवाद में हिंसा और जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि घटना बीते 24 जनवरी 2026 की है। ग्राम लाठरदेवा शेख निवासी तमरेज पुत्र इरफान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उसके भाई जावेद और भतीजे जुनैद के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की नियत से उन पर फावड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में पीड़ित पक्ष को गंभीर चोटें आई थीं। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों तस्लीम, नसीम, हुसैन, अली, फारनिस और हसीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.