मुरादाबाद, जून 6 -- कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सूरज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 30 मई को रात्रि 9 बजे गांव का दिनेश पुत्र खुशीराम उसके घर में घुस गया और गाली गलौज करनी शुरू कर दी, जब विरोध किया, तो दिनेश ने भाई सीताराम के सिर पर जान से मारने की नीयत से फरसे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ,बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर तहरीर दी गई, जिस पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...