मुरादाबाद, मार्च 30 -- मझोला थाना पुलिस ने गांव खदाना मजश्रा निवासी श्याम सिंह को मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि 29 मार्च को खदाना मजरा निवासी रंजीत ने आरोपी जोगेंद्र उसके भाई महेंद्र व श्याम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उनका बेटा रवि 28 मार्च को शाम करीब 7 बजे लोदीपुर से गांव की ओर आ रहा था। रास्ते में पावर हाउस के पास पहुंचा था तभी आरोपियों ने घेरकर उसके ऊपर लाठी-डंडा और सरिया से हमला कर घायल कर दिया।एसएचओ ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सोमवार को आरोपी श्याम सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.