जानलेवा हमले के आरोपी के पिता ने पत्रकार को दी धमकी
हमीरपुर, अगस्त 20 -- हमीरपुर। युवकों के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के पिता ने एक पत्रकार और उसके परिवार को जानमाल की धमकी दी। जिसकी एफआईआर थाने में दर्ज कराई गई। बीती 17 अगस्त को शहर के किंगरोड निवासी सैफ और उवैस को शहजाद उर्फ बउआ जंगली ने अपने साथी के साथ मिलकर चाकू से हमलाकर जख्मी कर दिया था। जिसकी रिपोर्ट सैफ के पिता शकील ने थाने में दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में बउआ के पिता राजामियां उर्फ राजा जंगली ने बुधवार को पत्रकार असद उर्फ गोलू के फतेहपुर निवासी बहनोई को फोन किया और असद और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। धमकी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पत्रकार के अनुसार दो दिन पहले शहजाद ने फेसबुक पर उसके खिलाफ पोस्ट भी की थी। कोतवाली प्रभारी रामकुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.