जानलेवा हमले के आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की
आजमगढ़, अप्रैल 3 -- दीदारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को इरना गोकुलपुर गांव पहुंचकर जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई की। घर की महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इरना गोकुलपुर गांव निवासी शिवजी सिंह उर्फ दिलगोश पुत्र संतोष सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। वह काफी समय से फरार चल रहा है। न्यायालय ने उसके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया था। शुक्रवार को फूलपुर और दीदारगंज थाना की पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई शुरू की। घर की महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इस पर नोकझोंक होने लगी। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने संयम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.