बुलंदशहर, मार्च 7 -- कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को नावल्टी रोड के पास कुछ लोग ने किशनघाट निवासी गोलू से मारपीट व उस पर जानलेवा हमला किया था। गोलू ने अपनी तहरीर में बताया था कि उनके पिता के आरोपियों पर दो लाख रुपये उधार थे। वही रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन पर हमला किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार को आरोपी गुल्लू निवासी वाल्मीकि चौक, विकास निवासी मोहल्ला सराय नसरुल्ला खां और लक्की चौधरी निवासी ​शिवलोक कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गुल्लू पर पूर्व में छह, विकास पर आठ और लक्की पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...