मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- हथौड़ी। मधेपुरा निवासी लालबाबू राम के पुत्र रोशन कुमार को गायघाट थाने के धुबौली गांव से हथौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दो मार्च को मारपीट के दौरान पीड़िता को बचाने आई बगलगीर रिंकू देवी और अन्य लोगों पर आरोपित ने जानलेवा हमला किया था, जिसमें रिंकू देवी बुरी तरह जख्मी हो गई थी। मामले को लेकर बबीता देवी ने मेडिकल ओपी में 10 लोगों के खिलाफ बयान दर्ज कराया था। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...