जानलेवा हमले की शिकायत पर जांच को पहुंची टीम
संभल, मार्च 21 -- शहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत पर शनिवार को कोतवाली पुलिस फड़याई बाजार स्थित ट्रांसपोर्ट स्वामी के यहां जांच के लिए पहुंची। ट्रांसपोर्ट स्वामी पर मारपीट, लूट और फायरिंग का आरोप है। दूसरे पक्ष ने प्रापर्टी विवाद बताते हुए आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बेवजह दबाव बनाने के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगाए हैं। पालेंद्र पक्ष ने आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्ट की जगह को लेकर राजीव अग्रवाल से विवाद चल रहा है। इसी में दबाव बनाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए गए हैं, जोकि पूरी तरह गलत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.