बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती/ मुंडेरवा, हिन्दुस्तान टीम। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कोहड़वा गांव में दो पक्षों के बीच भैंस चराने की बात को लेकर घमासान में तीन आरोपितों को मुंडेरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमे में नामजद आरोपी विनोद, प्रियांशु और प्रिंस को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को बोदवल बाजार से गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पिछले 17 मार्च को कोहड़वा गांव में ज्वाला प्रसाद यादव व प्रिंस यादव के बीच भैंस चराने को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आए थे और मारपीट पर अमादा था। पुलिस ने घटना में दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.