जानलेवा हमले का 2 आरोपी गिरफ्तार
बिहारशरीफ, मई 13 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को नगर थाना पुलिस ने कारे गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के एक मामले में डेढ़ माह से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों में कारे गांव निवासी संतोष बिंद का पुत्र परमवीर कुमार तथा नवल बिंद का पुत्र सुजीत बिंद बताया गया है। छापामारी का नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने किया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर कारे गांव में डेढ़ माह पहले दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। (शेखपुरा से संजय मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.