जानलेवा हमले का वांछित आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 26 -- गदरपुर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला, फायरिंग, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 21 मई 2025 को खुशहालपुर सरोवर नगर निवासी गुरदेव सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा समेत आठ लोगों ने उसके घर में घुसकर हमला किया, तोड़फोड़ की और परिवार को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले का वांछित आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.