जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, मई 20 -- चरथावल। थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गत सात मई को अभियुक्तों ने एक राय होकर वादी और उसके फुफेरे भाइयों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में चरथावल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 71/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उपनिरीक्षक राजेश शर्मा की टीम को यह कामयाबी मिली। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से जानलेवा हमले में वांछित आरोपी गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.