जानलेवा हमले का लगाया आरोप, दी तहरीर
गंगापार, मई 10 -- खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजनी के डीही खुर्द गांव निवासी भोला शंकर यादव पुत्र राम अभिलाष ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपने ऊपर जेसीबी से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप पास के ही युवक पर लगाया है। तहरीर के अनुसार रोज की तरह वह अपने दुकान के सामने चारपाई पर सो रहा थे। शनिवार/रविवार रात लगभग 1:30 बजे जेसीबी से उन पर जानलेवा हमला किया गया। जिससे पास में रखा तखत और जिस चारपाई पर सोए हुए थे वह टूट गई पर वह चारपाई से बाहर गिर जाने के कारण बाल बाल बच गये। खीरी पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.