हाथरस, जुलाई 4 -- हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में शुक्रवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में बंटवारे को लेकर हुए बातचीत के दौरान हुई फायरिंग की घटना में दो लोग घायल हो गए थे। शनिवार को चंदपा पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में शुक्रवार को बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के बीच वहां फायरिंग हुई थी। फायरिंग में महेश और गिरीश पुत्रगण भूप सिंह निवासी कछपुरा थाना चन्दपा गोली लगने से घायल हो गए थे। घटना के संबंध में कोतवाली चंदपा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया था। जिसके क्रम में पुलिस टीमों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित प्रयास किए जा रहे थे। शनिवा...