अलीगढ़, फरवरी 27 -- n पुलिस ने आरोपी चाचा से सब्बल किया बरामद n अभियुक्त को न्यायालय में किया पेश गभाना, संवाददाता। कस्बा में बीते मंगलवार को अपने प्लॉट पर काम कर रहे युवक पर उसके चाचा द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि पीड़िता दिव्या देवी पत्नी सुमित कुमार निवासी गभाना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे उनके पति सुमित कुमार अपने प्लॉट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके चचिया ससुर मूलचन्द्र पुत्र रामस्वरूप वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने पास में पड़े लोहे के सब्बल से सुमित के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद लात-घूंसे से मारपीट की गई, जिससे सुमित का सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गए। शोर सुनकर दिव्या देवी...