कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद भरवारी के खल्लाबाद मोहल्ले में गुरुवार की शाम ट्रक चालक अरशद पर तमंचे से फायरिंग फिर बम से हमलाकर फरार हत्या के प्रयास के आरोपी आलीशान की गिरफ्तारी के लिए एसपी राजेश कुमार ने शनिवार को 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। भरवारी के खल्लाबाद मोहल्ला निवासी मो. अरशद पुत्र मो. इदरीश ने बताया कि वह ट्रक चालक है। उसका संदीपनघाट क्षेत्र के गनसरी गांव निवासी रिश्ते के ममेरे भाई आलीशान से रूपयों के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोप था कि गुरुवार की शाम वह भरवारी बाजार से पैदल अपने घर जा रहा था। घर के समीप जैसे ही वह पहुंचा तभी आलीशान ने पहले तमंचे से दो फायर किए। किसी तरह बचकर घर की तरफ भागे अरशद पर बम से हमला किया गया। फायरिंग व ...