मेरठ, फरवरी 11 -- मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार रात बागपत रोड पर शराब ठेके पर दो युवकों में विवाद हुआ था। दोनों मुल्तान नगर के रहने वाले थे। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ दूसरे युवक के घर पहुंचे और महिला से मारपीट की। आरोपी सूरज उर्फ सुमित ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायरिंग की कोशिश की। पीड़ित सचिन कुमार की तरफ से इस मामले थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उधर, टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा का कहना हैं आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही चार मुकदमे दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.