जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, फरसा बरामद
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 28 -- अंतू। थाना क्षेत्र के सराय महिमा निवासी शिवम गौतम चंडीगढ़ में रहता था। उसकी पत्नी किसी के साथ फरार हो गई थी। शिवम घर लौटा तो गांव के अनिल गौतम पर फरसा से हमला कर उसे घायल कर दिया था। एसआई दरोगा रज्जन राव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी शिवम को सराय महिमा बाग के तालाब के पास रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि अनिल उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया है। इसी कारण उसने अपने भाई के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फरसा झाड़ियों से बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.