औरैया, अप्रैल 2 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र में खेत में बकरी जाने को लेकर पाकर का पुरवा और फरिहा गांव के लोगों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बताया गया कि दोनों गांवों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जानलेवा हमला, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि बुधवार रात एसआई राजानाती ने मुखबिर की सूचना पर पाकर का पुरवा में दबिश देकर आरोपी अंकित पाल को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले फरिहा निवासी निहाल सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है...