बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हिलसा प्रखंड के अरपा पैक्स अध्यक्ष सर्वोत्तम कुमार व पैक्स प्रबन्धक ओमप्रकाश पर हुए जानलेवा हमला की नालन्दा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार चन्द्रा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निन्दा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना पर पुलिस प्रशासन को त्वरित रूप से संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। परवलपुर थाना में प्राथमिकि दर्ज होने के चार दिन बाद भी हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही पैक्स अध्यक्ष सर्वोत्तम कुमार को सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है। ताकि, जनहित में सही तरीके से पैक्स का काम चल सके। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.