लखीमपुरखीरी, मई 3 -- नगर के मोहल्ला ऊंची भूड़ में एक युवक ने पड़ोसी पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी शाहनवाज़ खान उर्फ गोल्डी जो खुद को विधायक अमन गिरि के प्रतिनिधि बताते हैं, उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गली के नुक्कड़ पर स्थित एक किराना दुकान पर देर रात तक अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। पीड़ित के अनुसार उसने कई बार उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया जिससे दुकानदार उससे रंजिश रखने लगा। यह भी पढ़ें- लाठी डंडों, चाकू से वार कर व्यक्ति को किया घायल आरोप है कि 1 मई की शाम करीब 8:30 बजे जब वह दुकान पर इस संबंध में बात करने गया तो आर...